रावी नदी के दो प्रवाहों के बीच फंसे नेपालियों का भरमौर प्रशासन ने किया सफल
ट्राइबल टुडे
होली:शुक्रवार को रावी नदी के दो प्रवाहों के बीच फंसे नेपालियों का रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चला तब जाकर भरमौर प्रशासन ने रावी नदी के दो प्रवाहों के बीच फंसे नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला बता दें कि वीरवार शाम को यह दो नेपाली कबाड़ के जुगाड़ में ग्राम पंचायत कुलेठ के जबल गांव के पास रावी नदी के एक प्रवाह को लांघकर नदी में बने एक टापू में पहुंच गए थे लेकिन जब यह लोग वापिस आने लगे तो अचानक रावी नदी का जलस्तर बढ़ा और यह लोग वहां फंस कर रह गए वीरवार की रात भी इन दो नेपालियों को वही बितानी पड़ी शुक्रवार सुबह जब इसकी सूचना प्रशासन को दी गई तो प्रशासन ने अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाकर उनका रेस्क्यू शुरू किया जैसे ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची लेकिन नदी का जलस्तर इतना ज्यादा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया शुक्रवार को खड़ा मुख स्थित अग्निशमन विभाग की एक टीम वहां पहुंची थी और उस टीम ने भरसक प्रयास किया इन लोगों को रावी नदी से निकालने का लेकिन रावी नदी का जलस्तर बड़ा होने के कारण यह रेस्क्यू आगे नहीं बढ़ पाया और अभी तक यह दोनों नेपाली मूल के व्यक्ति बीच रावी नदी में फंसे हुए हैं समय की नजाकत को देखते हुए इस बचाव दल ने एक रस्सी डाल दी है और उसकी मदद से इन दोनों नेपालियों को खाने पीने की वस्तुएं पहुंचा दी गई हो लेकिन अभी तक यह दोनों नेपाली मूल के व्यक्ति वही पर फंसे हुए हैं वीरवार शाम को यह दोनों व्यक्ति कबाड़ के जुगाड में रावी नदी के एक प्रवाह को पार कर गए थे लेकिन शाम को जैसे ही जलस्तर बढ़ा और यह दोनों के बीच मे फंस गए जब अग्निशमन विभाग की टीम ने हाथ खड़े कर दिए तो शुक्रवार शाम को एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने स्वंय मौके पर आकर एनडीआरएफ की टीम की मदद से इन दोनों नेपालियों को रावी नदी से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इनको बाहर निकाल लिया गया इस मौके पर स्थानीय लोगों की भूमिका भी सराहनीय रही जिसमें कुलेठ पंचायत के उपप्रधान श्याम शर्मा और कुलेठ पंचायत के प्रमुख समाजसेवी सन्नी कुमार मौजूद रहे इसके अलावा तहसीलदार होली और पुलिस चौकी होली के कर्मचारियों ने भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई।
