Tribal

तियारी पुल की मुरम्मत का कार्य अधर में लटका लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष

Spread the love

तहसील मुख्यालय होली को जोड़ने वाले तियारी पुल की मुरम्मत में हो रही देरी ग्राम पंचायत कुठेड़ के चार गांव के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है लोगों का कहना है कि लकड़ी से बने इस पुल की मुरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग करीब तीन माह पहले शुरु किया था लेकिन इतना समय बीतने के वावजूद पुल का निमार्ण कार्य पूरा नहीं हो पाया है ग्राम पंचायत कुठेड़ के उपप्रधान जय राम का कहना है कि इस पुल के मुरम्मत में हो रही देरी के चलते चार गांवो के लोगों को डीपू का राशन भी नही मिल पाया है।