BDC सदस्य ने सड़क बिजली की समस्या को जल्द ठीक करने की ADM से लगाई गुहार , सोंपा मांग पत्र …

ट्राइबल टुडे भरमौर
बीडीसी सदस्य ने सड़क बिजली की समस्या को जल्द ठीक करने की एडीएम से लगाई गुहार, सौंपा मांग पत्र
पंचायत समिति सदस्य हडसर -कुगति कविता वशिष्ठ ने ग्राम पंचायत हडसर कुगति की समस्याओं को लेकर शनिवार को एडीएम भरमौर को एक मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में बीडीसी सदस्य कविता विशिष्ट ने कहा है कि पंचायत समिति वार्ड हडसर और कुगति में कई मूलभूत सुविधाओं की कमी चल रही है ।
उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत कुगति में आए दिन बिजली की आंख मिचौली और सड़कों की दयनीय स्थिति लोगों को परेशान कर रही है।
इसके साथ ही कई पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं जिन पर लोगों की आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है ।
साथ ही उन्होंने मांग पत्र में कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हड़सर में एक बड़ा गेट लगाया जाए ताकि श्रद्धालु आसानी से रास्ते को ढूंढ सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि समय रहते बाया कुगति मणिमहेश ट्रैक को भी जल्दी ठीक किया जाए ताकि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
वही उत्तर भारत के प्रसिद्ध मंदिर कार्तिक स्वामी के कपाट हर वर्ष की भांति 14 अप्रैल को खुलेंगे। लिहाजा प्रशासन को वहां पर श्रद्धालुओं के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान वहां पर सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं लिहाजा मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी ना हो इसके लिए प्रशासन पहले से ही पुख्ता प्रबंध करना चाहिए।
