Bharmour

भूस्खलन के चलते बन्द हुआ खडा मुख होली सड़क मार्ग विभाग खोलने में जुटा Tribal Today Tv

Spread the love
वीरवार सुबह खड़ामुख होली सड़क मार्ग पर भारी भरकम चटाने आ गिरने के कारण सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई है ज्यूरा माता मन्दिर के पास वीरवार सुबह अचानक भूस्खलन होने के कारण भारी मलबा आ गिरा जिसके चलते यह मार्ग वाहनों की आवाजाही की लिए बन्द पड़ गया इस सड़क मार्ग के बन्द होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लम्बी कतारें लग गई है उधर वीरवार सुबह होली से जो लोग जिला मुख्यालय चम्बा ,उपमंडल मुख्यालय भरमौर और प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों की और निकले थे उनको अपनी यात्रा को वहीं विराम देना पड़ गया है इस स्थान पर फंसे लोगों ने लोक निर्माण से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाए ताकि यात्री अपने गंतव्यों की और निकल सके।