राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ आयोजन. -महाविद्यालय सलूणी में चला सफाई अभियान
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ आयोजन. -महाविद्यालय सलूणी में चला सफाई अभियान
शिविर की शुरुआत. -महाविद्यालय के प्राचार्या पिंकी द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व धूप दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
स्क्रिप्ट सलूणी में प्रिंसिपल पिंकी की अध्यक्षता और प्रोफेसर पंकज के संयोजन मे एनएसएस इकाई की ओर से पहले दिन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्धघाटन महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया। इस कैंप में एनएसएस के विद्यार्थियों की ओर से सबसे पहले कटीली झाड़ियों को साफ किया गया और पार्किंग स्थल की सफाई की गई। मुख्य द्वार के अंदर की तरफ से खरपतवार को हटाया गया व पौधों को पानी दिया गया। महाविद्यालय प्रांगण में बिखरे कागज व कचरे को इकट्ठा किया गया । आसपास के पेड़ -पौधों की फालतू शाखाओं को हटाया गया । सारे कचरे को इकट्ठा करते हुए एक स्थान पर ढेर लगाया गया।
तत्पश्चात महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक गुरदेव सिंह ने एनएसएस के विद्यार्थियों को एक प्रेरणादाई भाषण दिया। महाविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर सौरव मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय में स्थापित विभिन्न इकाइयों जैसे एनएसएस, इको क्लब, रेडक्रॉस सोसायटी तथा रेड रिबन क्लब का महाविद्यालय की स्वच्छता, सुंदरता व गरिमा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान है।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रोफेसर दिनेश शर्मा प्रोफेसर गुरदेव शुभम डोगरा सौरव मिश्रा पंकज कुमार और तेजेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।
एनएसएस के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी उपस्थिति को दर्ज करवाया। TRIBAL TODAY TV के लिए चंबा से नेक सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
