Uncategorized

होली बाजार के दुकानदारों ने उठाई खस्ताहालत स्कूल रोड को पक्का करने की मांग …..

Spread the love

विनोद ठाकुर भरमौर जनजातीय क्षेत्र भरमौर की तहसील होली के स्कूल रोड़ की खस्ताहालत ने दुकानदारों की मुसीबतें बढ़ा दी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के उपर से वाहनों के गुजरने से एक और जहां धूल मिट्टी दुकानों के भीतर पहुंच रही है तो वहीं दूसरी और वाहनों के गुजरते वक्त गड्ढों से पत्थर उछल कर दुकानों के अंदर तक पहुंच रहे। जिससे दुकानदारों को नुक्सान उठाना पड़ रहा है। वहीं राहीगरों को भी चोटें लगने का खतरा बन गया है। दुकानदारों का कहना है कि स्कूल रोड़ को पक्का करने की मांग लोक निर्माण विभाग के समक्ष कई मर्तबा उठा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक इस सड़क को पक्का नहीं किया गया है। उनका कहना है कि बारिश की स्थिति में सड़क नाले का रूप ले लेती है। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों ने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द रोड़ को पक्का कर राहत प्रदान की जाए।