Bharmour

भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने किया एकलव्य स्कूल का दौरा …..

Spread the love

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. जनक राज ने सोमवार को होली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अस्थाई परिसर पहंुच कर निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कक्षाओं में जाकर स्कूली बच्चों से संवाद भी किया। साथ ही अस्थाई कैंपस में नौनिहालों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया गया। बता दें कि सोमवार को विधायक डा. जनक राज होली तहसील के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने होली में स्थित पर्वतारोहण भवन में चल रहे ईएमआरएस का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक ने बच्चों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है कि फलदार वृक्ष हमेशा झुकता है। उन्होंने नौनिहालों को समझाया कि जितना झुकोगे, उतने ही उपर उठेंगे। साथ ही विधायक ने नौनिहालों को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने की नसीहत भी बच्चों को दी।