Tribal

क्वारसी पंचायत के हीलिंग गांव में जिन्दा जली वृद्ध महिला तीन घर भी जलकर राख

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत कवारसी के हीलिंग गांव में रविवार रात को एक वृद्ध महिला जिन्दा जलकर राख हो गई घटना रविवार आधी रात की है इस घटना में हुजती राम,रंजीत सिंह और भोजू राम के मकान जलकर राख हो गए आग इतनी भयंकर थी कि जलने वाले घरों से एक वृद्ध महिला तक को सही समय रहते बाहर नही निकाला जा सका और और यह वृद्ध महिला इस अग्निकांड में जलकर स्वाह हो गई क्वारसी पंचायत प्रधान सुरसा देवी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस चौकी होली को दे दी गई है और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।