भरमौर के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की लापरवाही: शराब पीते पाए जाने पर ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के प्राथमिक स्कूल कुठार में वीरवार सुबह एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें बच्चे अध्यापक का इंतजार कर रहे है और अध्यापक बीच राह शराब पीने में मशगूल है स्थानीय ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने स्कूल में लगे तालों और अध्यापक का इंतजार कर रहे बच्चों के साथ साथ बीच राह शराब गटक रहे अध्यापक का विडियो बनाकर शोशल मिडिया में पोस्ट कर डाला ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि इस अध्यापक ने ऐसी हरकत की है बल्कि इससे पहले भी वह दो बार इसी तरह पाया गया है लेकिन शिक्षा विभाग और भरमौर प्रशासन की न जाने क्या मजबूरी है कि उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ग्रामीणों ने भरमौर प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि इस अध्यापक इस स्कूल से तुरन्त हटाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों के बाद बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली है और अध्यापक के इस हरकत के बच्चों की पढ़ाई का भारी नुकसान हो रहा है।
