जरूरी सूचना
नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे
विद्युत् उपमंडल सलूणी के तहत आने वाले समस्त घरेलु उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए E -KYC की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ की गयी है | इस प्रक्रिया के तहत जो उपभोक्ता अभी भी KYC करवाने से वंचित रह गए हैं, वे दिनांक 30/11/2024 तक उपमंडल कार्यालय सलूणी और विभिन्न विद्युत् अनुभाग एवम शिकायत कक्ष सलूणी, सुण्डला, भांदल, डियूर व हिमगिरी, मे सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक E-KYC करवा सकते हैं ।
E-KYC करवाने हेतु जरुरी दस्तावेज़:-
- बिजली का बिल (नया या पुराना )।
- आधार कार्ड / राशन कार्ड ।
नोट- अगर कोई उपभोक्ता E-KYC नहीं करवाता है तो वे भविष्य मै बिजली बिलो से सम्बंधित महत्वपूर्ण सेवाओं से वंचित रह सकते है | इसलिए विद्युत् उपमंडल सलूणी समस्त उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करता है की वे इस प्रक्रिया मैं पूरी जिम्मेदारी और सहयोग के साथ भाग ले |
सहायक अभियंता
विद्युत् उपमंडल सलूणी
