chambaHimachal Pradesh

संविधान दिवस पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई शपथ 

Spread the love

संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का किया आह्वान 

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों  व कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभूत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष ,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा सहायक आयुक्त पी.पी.सिंह, सहित उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।