प्रवीण कुमार युवा कांग्रेस जिला चंबा के बने उपाध्यक्ष
जिला चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की कूरं पंचायत के निवासी प्रवीण कुमार को चंबा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले प्रवीण कुमार ने 2017 मै शाहपुर NSUI कैंपस महासचिव से लेकर 2020-2022 तक चंबा लिहलकोठी महाविद्यालय और भरमौर महाविद्यालय में प्रभारी रहे हैं और 2022 मैं जिला चंबा के जिला संयोजक और वर्तमान में युवा यूथ कांग्रेस भरमौर विधानसभा के संयोजक पद पर काम कर रहे हैं। प्रवीण कुमार ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी जी जिला चंबा के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुनाभ पठानिया जी हिमाचल प्रदेश के युवा के महासचिव चंबा जिला के प्रभारी जितेंद्र धीमान जी यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी आर्गनाइजेशन श्री होतम ठाकुर जी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अमित भरमौरी जी का सादर धन्यवाद करता हूं जिन्होंने कि मुझे इस नई जिम्मेदारी को निर्वहन करने योग्य समझा मैं संगठन व गांधीवादी विचारधारा को आगे लाने के लिए मैं हमेशा प्रयास करूंगा साथ ही धन्यवाद करता हूं पार्टी व संगठन शीर्ष नेतृत्व का भी जिन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया।
