दूसरे दिन भी परियोजना कार्य बन्द सीटू ने कहा मांगे मानने पर चलेगा निर्माण कार्य
दूसरे दिन भी परियोजना कार्य बन्द सीटू ने कहा मांगे मानने पर चलेगा निर्माण कार्य
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बन रहे कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लॉट एक में दूसरे दिन भी परियोजना निर्माण कार्य ठप्प पड़ा हुआ है बता दें कि मंगलवार को सीटू यूनियन ने मजदूरों की मांगों को न मानने पर परियोजना निर्माण कार्य बन्द कर दिया था। लॉट एक के निर्माण कार्य में लगी एंजलिक कम्पनी के कामगारों ने बुधवार को भी परियोजना निर्माण कार्य बन्द रखा कामगार मांग कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन कुछ ठेकेदार उन्हें नहीं दे रहे है जोकि सरासर श्रम कानूनों का उलंघन है इसके अलावा कामगारों की करीब एक दर्जन मांगे है जिन्हे कंपनी प्रबंधक मानने में आनाकानी कर रहे हैं लिहाजा सीटू यूनियन ने कम्पनी प्रबंधकों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निर्माण कार्य बन्द कर दिया है कामगारों का कहना है कि जब तक कम्पनी प्रबंधक उनकी मांगों को नही मानती है तब तक परियोजना निर्माण कार्य बन्द रखा जाएगा।
