मांगे न मानने पर सीटू यूनियन ने बन्द करवाया कुठेड़ पावर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य
मांगे न मानने पर सीटू यूनियन ने बन्द करवाया कुठेड़ पावर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य
मंगलवार को कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लॉट एक के कार्य को मजदूरों ने अपनी मांगे न मानने पर बंद कर दिया मजदूरों का कहना है कि जब तक कम्पनी उनकी मांगों को नही मानती है तब तक परियोजना निर्माण कार्य पूरी तरह ठप्प रखा जाएगा सीटू यूनियन के बैनर तले बंद किए गए इस निर्माण कार्य को तब तक नहीं चलने दिया जाएगा जब तक कम्पनी इन मांगों को नही मानती है जिसमें एंजेलिक कंपनी में PRW के तहत काम कर रहे बहुत से मजदूरों को कॉन्ट्रैक्टरों के द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा निर्धारित की गई न्यून्तनम मज़दूर दर के आधार पर वेतन नहीं दिया जा रहा है अतः परियोजना में सरकार के द्वारा निर्धारित न्यून्तनम मज़दूरी दर व एरियर को सुनिश्चित करवाया जाए।
भूमि , एंजेलिक कंपनियों के सभी कामगारों के लिए आवास की सुविधा दी जाए या आवास की व्यवस्था ना होने पर आवास भत्ता दिया जाए परियोजना में कार्यरत सभी कामगारों के इ0पी0एफ0 का विस्तृत ब्यौरा दिया जाए।
भूमि , एंजेलिक, कपनी में कार्यरत सभी वर्करों को शिफ्ट की गाड़ी जल्द से जल्द मुहैया करवाई जाए।
परियोजना में कार्यरत सभी वर्करों को हाज़री कार्ड और सैलरी स्लिप हर महीनें दिया जाए परियोजना में कार्यरत सभी वर्करों (DMR व PRW) का वेतन हर महीने की 7 तारीख से पहले दे दिया जाए एंजेलिक मेस में काम कर रहे सभी वर्करों को हाजरी कार्ड दिए जाए व ओवर टाइम का सही से भुगतान किया जाए सभी कामगारों को पहचान पत्र दिए जाएं परियोजना में कार्यरत सभी वर्करों का हिमाचल श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकरण किया जाए।
