Politics

होली में सीटू के विरोध प्रदर्शन में क्या कहा सीटू की जिला सचिव सुदेश ठाकुर ने देखिए

Spread the love
होली में सीटू के विरोध प्रदर्शन में क्या कहा सीटू की जिला सचिव सुदेश ठाकुर ने देखिए किसान आंदोलन का एक वर्ष पूरा होने और श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में सीटू ने शुक्रवार को होली में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन में बजोली होली और कुठेड़ हाईड्रो प्रोजेक्ट वर्कर यूनियनों ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विरोध प्रदर्शन में सीटू की जिला सचिव सुदेश ठाकुर ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इससे पूर्व यूनियनों के वर्कर होली के जब्बल स्थित ईको पार्क में एकत्रित हुए और होली बाजार में रैली भी निकाली। जिसके बाद होली स्थित बस अड्डे पर सीटू जिला सचिव सुदेश ठाकुर ने वर्करों को संबोधित किया। सुदेश ठाकुर ने कहा कि किसान आंदोलन का एक वर्ष पूरा होने पर मजदूरों ने सीटू के बैनर तले यह प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन को कुचलने के लिए तमाम प्रयास किए। लेकिन अंत में केंद्र सरकार को घुटने टेकने पड़े है। सुदेश ठाकुर ने कहा कि किसान आंदोलन का मजदूरों ने भी भरपूर समर्थन किया। लिहाजा अब श्रम कानूनों में बदलाव के खिलाफ जंग लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री ने भी माना कि मंहगाई की मार भाजपा को हिमाचल में पड़ी है।