शिविर…भरमौर में पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के स्वास्थय की जांच के लिए लगा शिविर
शिविर…भरमौर में पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के स्वास्थय की जांच के लिए लगा शिविर
विनोद ठाकुर भरमौर
एक ओर जहां कबायली क्षेत्र में उपरी चोटियों पर बर्फवारी के कारण ठंड का कहर शुरू हो चुका है तो ऐसे में भरमौर में लगा मेडिकल कैंप, पूर्व सैनिकों के लिए राहत लेकर आए। करीब 2 दर्जन पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों ने शिविर का लाभ उठाया। बता दें कि
पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को जिला के जनजातीय मुख्यालय भरमौर में किया गया। इस एकदिवसीय शिविर में पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कर्नल रोहित शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस शिविर में डॉक्टर युक्तिधर शर्मा ने पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके अलावा सूबेदार जितेंद्र कुमार तथा लैब टेक्नीशियन जोगिंद्र सिंह शिविर के दौरान मेडिकल टीम में मौजूद रहे।
शिविर के दौरान शिविर में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच के अलावा शुगर तथा ब्लड टेस्ट भी किए गए। उधर कैंप में स्वास्थ्य जांच को पहुंचे ऑनरेरी कैप्टन करनैल सिंह ने जनजातीय क्षेत्र में आयोजित इस कैंप को लेकर खुशी जताई। उन्होने भारतीय सेना के डलहौजी स्टेशन के प्रशासन का आभार जताते हुए समय – समय पर ऐसे मेडिकल कैंप लगाने का आह्वान किया ताकि कबायली क्षेत्र के दूरदराज स्थित गांवों के पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को राहत मिल सके।
