लापरवाही…सड़क निर्माण कार्य के चलते कभी भी जमींदोज हो सकता है स्कूल का भवन
लापरवाही…सड़क निर्माण कार्य के चलते कभी भी जमींदोज हो सकता है स्कूल का भवन
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से कभी भी जमींदोज हो सकता है राजकीय प्राथमिक विद्यालय थल्ली सियुका का भवन।
विनोद ठाकुर भरमौर
लोक निर्माण विभाग भरमौर द्वारा कोडला से अंद्रेड सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। यह सड़क राजकीय प्राथमिक विद्यालय थल्ली सियुका के भवन की नींव के साथ साथ आगे जा रही है। पोकलेन मशीन की कटिंग से भवन की मुख्य नींव का डंगा गिरने के कगार पर है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अधिशाषी अभियंता भरमौर को करीब तीन माह पहले इस वारे अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। भारी बारिश के कारण इस विद्यालय का भवन जमींदोज होने के कगार पर है।
विद्यालय का खेल का मैदान भी गिर चुका है साथ ही विद्यालय को जाने वाला रास्ता भी गिर चुका है।
