PoliticsTribal

कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर सीटू ने कम्पनी के खिलाफ बोला हल्ला

Spread the love

कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर सीटू ने कम्पनी के खिलाफ बोला हल्ला

भरमौर में चल रहे कुठेड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर सोमवार को मजदूरों ने निर्माण कार्य बन्द कर दिया मजदूरों का कहना है कि बैराज साइट पर कार्य कर रहे कुछ ठेकेदार सरकार द्वारा निर्धारित पूरी दिहाड़ी नही दे रहे है जो कि सरासर मजदूरों के साथ अन्याय है मजदूरों ने सोमवार दिन भर कम्पनी प्रबंधकों तथा ठेकेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की सीटू यूनियन के पदाधिकारियों ने मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के हकों की लड़ाई हमेशा सीटू लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी।