परियोजना की भेंट चढ़ा आशियाना कड़ाके की सर्दी में टेंट में गुजर रही रातें
परियोजना की भेंट चढ़ा आशियाना कड़ाके की सर्दी में टेंट में गुजर रही रातें
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत होली के झडौता गांव के चैन सिंह को परियोजना निर्माण की कीमत अपने आशियाने को उजाड़ कर चुकानी पड़ी है बता दें कि होली बाजोली जल विद्युत परियोजना की टनल से भारी मात्रा में पानी रिसने तथा बड़ी बड़ी दरारों के आने से चैन सिंह का मकान जर्जर हो चुका है जिसके चलते उन्हें अपना रिहायशी मकान खाली करना पड़ा है चैन सिंह के बड़े बेटे सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उनका परिवार बिना घर टेंट में रातें गुजारने को मजबूर है उनका कहना है कि कम्पनी प्रबंधक मात्र आश्वासन कुछ नही कर रहे है सुरेंद्र कुमार ने कम्पनी प्रबंधकों से मांग की है कि उनकी जितनी भी जमीन तथा घर परियोजना की टनल रिसाव के चलते तबाह हुए है उसकी जगह जमीन तथा घर मुहैया करवाए जाएं।
