मूल्यांकन कमेटी करेगी टनल रिसाव से हुए नुकसान का आकलन प्रशासन ने किया कमेटी का गठन
मूल्यांकन कमेटी करेगी टनल रिसाव से हुए नुकसान का आकलन प्रशासन ने किया कमेटी का गठन
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में नवनिर्मित होली बाजोली जलविद्युत परियोजना टनल के पानी रिसाव ने अब झड़ौता गांव के घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है रविवार को झडौता निवासी चैन सिंह ने अपने मकान को खाली किया तो रात को चैन सिंह के घर में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है अब यह घर कभी भी धढाम कर गिर सकता है उधर भरमौर प्रशासन ने सोमवार को झडौता गांव में परियोजना टनल रिसाव से हो रहे नुकसान का आकलन करने के लिए मूल्यांकन कमेटी गठित की है नायब तहसीलदार होली की अगुवाई में बनाई गई इस कमेटी में खंड विकास अधिकारी भरमौर ए सी एफ भरमौर विषय वस्तु विषेषज्ञ कृषि विभाग भरमौर तथा विषय वस्तु विषेषज्ञ बागवानी विभाग भरमौर को सदस्य बनाया गया है इसकी जानकारी देते हुए ए डी एम भरमौर संजय कुमार धीमान ने बताया कि यह कमेटी झड़ौता गांव के चारों और परियोजना टनल रिसाव के पानी से हो रहे नुकसान का आकलन कर तीन दिन के अंदर संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट भरमौर प्रशासन को सौंपेगी।
