Tribal

परियोजना टनल रिसाव के चलते झड़ौता गांव में चैन सिंह का मकान ढहने के कगार पर

Spread the love

परियोजना टनल रिसाव के चलते झड़ौता गांव में चैन सिंह का मकान ढहने के कगार पर


जनजातीय क्षेत्र भरमौर में नवनिर्मित होली बाजोली जलविद्युत परियोजना टनल के पानी रिसाव ने अब झड़ौता गांव के घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है रविवार को झडौता निवासी चैन सिंह ने अपने मकान को खाली किया तो रात को चैन सिंह के घर में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है अब यह घर कभी भी धढाम कर गिर सकता है उधर चिन्ता की बात यह है कि घर से बेघर होने पर भी प्रशासन तथा कम्पनी प्रबंधक प्रभावित ग्रामीणों को न्याय नहीं दिला पाए है ऐसे में सवाल यह उठता है कि अपना घर जमीन सेब के बागीचों को गंवाने के बाद भी कम्पनी प्रबंधक प्रभावित की सुध नहीं ले रहे है बहरहाल चैन सिंह को अपनी जान बचाने के लिए अपने घर से बेघर होना पड़ा है अब देखना होगा कि झडौता गांव में अगली बारी किसकी है।