झड़ौता गांव के एक और घर पर मंडराया भूस्खलन का खतरा ग्रामीणों ने खाली करवाया घर
झड़ौता गांव के एक और घर पर मंडराया भूस्खलन का खतरा ग्रामीणों ने खाली करवाया घर
होली बाजोली जलविद्युत परियोजना की टनल रिसाव का पानी झड़ौता गांव के लोगों पर कहर बन कर टूट पडा है मंगलवार सुबह झडौता गांव के एक घर और घर का सामान खाली कर दिया गया है बता दें कि सोमवार को सैनी राम के घर के पास जबरदस्त भूस्खलन हुआ था जिसके बाद सैनी राम के घर के आस पास दरारें आ गई है मंगलवार सुबह व्यापार मंडल होली तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घर का सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है उधर प्रभावित परिवारों में इस बात का भी रोष है कि प्रशासन तथा परियोजना प्रबंधकों ने रहने का कोई प्रबन्ध नही किया है।
