Tribal

झडौता गांव में जबरदस्त भूस्खलन देखते ही देखते एक शेड और पेड़ हुए जमींदोज

Spread the love

झडौता गांव में जबरदस्त भूस्खलन देखते ही देखते एक शेड और पेड़ हुए जमींदोज

होली बाजोली जलविद्युत परियोजना की टनल से हो रहे पानी के रिसाव से सोमवार को झड़ौता गांव के एक और घर के आस पास भारी भूस्खलन शुरू हो गया है बता दें कि सोमवार को झड़ौता निवासी सैनी राम के घर के पास जबरदस्त भूस्खलन हुआ जिसके चलते होली खडामुख सड़क मार्ग के किनारे बना शेड देखते ही देखते भूस्खलन की जद में आ गया और मलबे में दब गया गनीमत यह रही कि कुछ देर पहले ही इस शेड में रह रहे लोगों तथा सामान को बाहर निकाला था आपको यह भी बता दें सोमवार को झड़ौता निवासी चैन सिंह के मकान के गिरने का सिलसिला शुरू होने के बाद अब सैनी राम के रिहायशी मकान पर खतरे के बादल मंडराने लगे है।बहरहाल सोमवार को परियोजना टनल रिसाव के चलते जबरदस्त भूस्खलन हुआ जिसमे कई पेड़ तथा शेड धाराशाही हो गए।