Tribal

होली खड़ामुख मार्ग ब्लास्टिंग के चलते बार बार हुआ बन्द वाहनों सहित एंबुलेंस भी फंसी

Spread the love

होली खड़ामुख मार्ग ब्लास्टिंग के चलते बार बार हुआ बन्द वाहनों सहित एंबुलेंस भी फंसी

होली खड़ामुख सड़क मार्ग पर सड़क चौड़ाई के लिए की गई ब्लास्टिंग के चलते दिन भर वाहनों की आवाजाही ठप्प रही दिन भर इस सड़क मार्ग में ज्यूरा माता मन्दिर के पास यातायात व्यवस्था बाधित रही हालांकि दिन में कुछ समय तक यह सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था लेकिन शाम को फिर यह सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप्प पड़ गया उधर इस सड़क मार्ग के बन्द होने के कारण जीएमआर होली बाजोली जलविद्युत परियोजना की एंबुलेंस कुछ देर तक रुकी रही जो होली से टांडा मेडिकल कॉलेज एक मरीज को ले जा रही थी बहरहाल अभी यह सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द है और लोक निर्माण विभाग सड़क मार्ग को खोलने में जुटा हुआ है।