अपनी मांगों को लेकर विकास खण्ड अधिकारी से मिले भरमौर के प्रधान
प्रधान यूनियन भरमौर का एक प्रतिनिधि दल मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी भरमौर से मिला इस मौके पर इस दल ने एक मांग पत्र भी खण्ड विकास अधिकारी भरमौर को सौंपा जिसमें मांग की गई कि भरमौर में मनरेगा कार्यों में टेंडरिंग व्यवस्था लागू की जाए, विकासखण्ड भरमौर में जिन कर्मचारीयों का कार्यकाल पूरा हो चुका है उन्हे तुरन्त स्थानांतरित किया जाए, मनरेगा कार्यों में NRM या नॉन NRM कार्यों का तुरन्त आवंटन किया जाए जो कार्यों का प्रतिशत बनता है समस्त पंचायतों से इसके लिए प्रस्ताव लिए जाएं, विकास खण्ड भरमौर के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों के मनरेगा कार्यों को श्रम कल्याण बोर्ड से जोड़ा जाए।इसके अलावा यह भी मांग की गई कि विकास खण्ड भरमौर की भूगौलिक परिस्थितियों को देखते हुए 6 माह ही कार्य चलते है इसलिए इन्ही महीनो में 120 दिनों का रोजगार दिया जाए।
#prdhaanmetBDObharmour
