Bharmour

टैक्सी यूनियन होली की SDM भरमौर से मांग टैक्सी स्टैण्ड में केवल टैक्सी को मिले स्थान

Spread the love

टैक्सी यूनियन होली का एक दल बुधवार को एस डी एम भरमौर और थाना प्रभारी भरमौर से मिला इस मौके पर टैक्सी यूनियन ने एस डी एम भरमौर से कहा कि टैक्सी स्टैण्ड होली में आए दिन प्राइवेट नम्बर की गाड़ियां खड़ी रहती है जिसके चलते उन्हें अपनी टैक्सियों को टैक्सी स्टैण्ड में खड़ा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है यूनियन का कहना है कि तहसील होली का एक मात्र बाजार होने के कारण करीब एक दर्जन पंचायतों की लगभग तीन दर्जन टेक्सियां यहां हर रोज आती है लेकिन होली टैक्सी स्टैण्ड पर प्राईवेट गाड़ियों के खड़े रहने के कारण टैक्सियों को स्थान नही मिलता टैक्सी यूनियन होली के प्रधान कुलवंत सिंह का कहना है कि या तो भरमौर प्रशासन उन्हें अलग से टैक्सी स्टैण्ड उपलब्ध करवाए या फिर प्राइवेट नम्बर की गाड़ियों को इस टैक्सी स्टैण्ड में खड़ा न करने के सख्त आदेश जारी करे।