डॉक्टर जनक राज ने लोगों से किया सौ प्रतिशत मतदान की अपील
आईजीएमसी शिमला के पूर्व अधीक्षक डॉ जनक राज ने विधानसभा क्षेत्र भरमोर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए सभा में उपस्थित लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतन्त्र के लिए मतदान बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि आपको इस बार वोट जरूर करना होगा चाहे जिस मर्जी को करो उन्होने कहा कि किसी भी नेता से वही आदमी सवाल उठा सकता है जिसने इस महापर्व में भाग लिया हो।
