भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज मिले झडौता अग्निकांड प्रभावितों से …..
भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने शनिवार शाम को जनजातिय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत होली के झडौता गांव में हुए अग्निकांड प्रभावितों से मुलाकात की इस मौके पर उन्होंने प्रभावितों को अश्वासन दिया कि वह इस मामले में उनकी हर संभव मदद का प्रयास करेंगे इस मौके पर होली क्षेत्र में के हाइड्रो पावर प्रॉजेक्ट में कार्य कर रहे मजदूरों ने भी अपना दुखड़ा विधायक को सुनाया मजदूरों का कहना था कि कम्पनी प्रबन्धक उन्हे वेतन देने में भारी अनियमिताएं बरत रहे हैं जिसके लिए वो पिछले तीन सालों से मांग कर रहे हैं लेकीन कम्पनी प्रबन्धक लगातार उनकी मांग को नजर अंदाज कर रहे है।
