विधानसभा में गूंजा चोली पुल मामला भरमौर के विधायक डॉ जनक राज उठाया मामला …..
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के होली खड़ामुख सड़क मार्ग पर पड़ने वाले चोली पुल उद्धघाटन मामला बुधवार को भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने विधानसभा में उठाया डॉक्टर जनक ने यहां मुख्यमंत्री को बताया कि किस तरह उद्धघाटन के नाम पर वहां लोगों को जानबूझकर लटकाया रखा और उसकी वजह से लोगों को कितनी परेशानी हुई उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग जानबूझकर अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और उसकी वजह से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
