उप तहसील धरवाला में रुके पड़े विकास कार्यों को गति देने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा मांग पत्र …….
उपतहसील धरवाला में विकास कार्यों व रुके पड़े कार्यो को गति देने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भरमौर के विधायक डॉ जनक राज से मिला। ये प्रतिनिधिमंडल संजय राजपूत पूर्व वार्ड सदस्य चूड़ी की अगुवाई में मिला व विधायक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें धरवाला में पार्किंग निर्माण सीएचसी चूडी में सड़क निर्माण, हॉस्पिटल का भवन निर्माण स्टाफ की कमी व लोथल से लेकर सुनारा तक लिंक रोड और उप तहसील धरवाला भवन निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल थे । जिस पर विधायक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को तुरंत इन मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए। इन मांगों को पूरा करने के लिए पूर्व वार्ड सदस्य संजय राजपूत ने विधायक डॉक्टर जनक राज का धन्यवाद किया।
