Politics

त्रिलोचन महादेव में हुआ भाजपा मंडल भरमौर की बैठक का आयोजन विधायक डॉक्टर जनक राज रहे उपस्थित ……

Spread the love

भाजपा मंडल भरमौर की एक बैठक सोमवार को त्रिलोचन महादेव में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष रवि जुलकान ने की, जबकि जिला अध्यक्ष जसवीर नागपाल, विधायक डा. जनक राज और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से जुडे डाटा को जल्द से जल्द आनलाईन पूरा करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होते ही बूथ स्तर के पदाधिकारियों से जुडी जानकारी एक किल्क पर मिल सकेगी। वहीं बैठक में भाजपा मंडल भरमौर के अध्यक्ष रवि जुलकान ने पार्टी के विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्हेांने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है और कार्यकर्ताओं के बिना कोई भी संगठन या दल आमजन से नहीं जुड सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा को विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल बनने का गौरव हासिल हुआ है। इस दौरान क्षेत्र के विधायक डा.जनक राज ने भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।