Bharmour

लूना पुल निर्माण में हो रही देरी पर तल्ख हुए भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ….

Spread the love

चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त लूणा पुल के नवनिर्माण में हो रही देरी को लेकर भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज तल्ख दिखे उन्होने लूणा पुल जाकर एनएच विभाग के कार्य को देखा और मौके पर मौजूद अधिकारीयों को आदेश दिए कि इस पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो ताकि पिछले एक सप्ताह से परेशानियों से जूझ रही जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 31 पंचायतों के लोगों को राहत मिल सके इस मौके पर उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम चम्बा को भी आदेश दिए कि लूणा से भरमौर और होली के लिए निरन्तर बसें चलाई जाएं ताकि यात्रा कर रहे यात्रियों को अतिरिक्त भाड़ा न चुकाना पड़े इस मौके पर भाजपा मंडल भरमौर के कई नेता भी उपस्थित रहे जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि जुलकान और भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रमुख थे।