Pangi

पांगी के घायल को हैलीकॉप्टर से पहुंचाया बड़े अस्पताल विधायक और मुख्यमंत्री घायल के लिए बने मसीहा …..

Spread the love

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत धरवास में एक व्यक्ति का गला कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है जब देवेंद्र लाल पुत्र चंडीदास निवासी धरवास अपने घर के समीप काम कर रहा था तो उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और घर के साथ लगाई गई चादर के साथ उसका गला कट गया। जिस कारण उसका आधा गला पूरी तरह से कट चुका है। परिजनों ने समय रहते ही उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और तुरंत आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। लेकिन पांगी घाटी शेष दुनिया से कटी रहने की वजह से सड़क मार्ग से मरीज को आईजीएमसी तक पहुंचाना बेहद मुश्किल था। इस संबंध में जानकारी जैसे ही भरमौर-पांगी के विधायक डॉक्टर जनक राज को मिली तो उन्होंने तुरंत मंगलवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह कर पांगी घाटी के लिए आपातकाल हेलीकॉप्टर सेवा करवाई। मंगलवार तकरीबन सुबह 12 बजे मरीज को आईजीएमसी शिमला के लिए रेस्क्यू किया गया है। जहां पर अब उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम जब व्यक्ति अपने घर में किसी काम को लेकर घर की छत पर गया तो उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। घर के साथ लगाई गई चादर के साथ उसका गला कट गया। उधर पुलिस थाना पांगी को जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाकर परिजनों के ब्यान दर्ज किए हुए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एमएस सर्जन सिविल हस्पताल किलाड़ डॉक्टर विशाल ने बताया कि सोमवार देर शाम तकरीबन 7 बजे व्यक्ति को गंभीर हालात में भर्ती किया गया था।