झडौता गाँव पहुंचे विधायक डॉक्टर जनक राज ग्रामीणों को दिया हर संभव मदद का भरोसा ….
भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने सोमवार को होली पंचायत के झड़ौता गांव का दौरा किया इस मौके पर उन्होंने होली बाजोली जलविद्युत परियोजना की टनल रिसाव से हो रहे नुकसान का जायजा लिया इस मौके पर झड़ौता के ग्रामीणों ने विधायक भरमौर से मांग की कि सरकार झड़ौता गांव का भू सर्वेक्षण करवाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह गांव रहने योग्य है या नही वहीं ग्रामीणों ने विधायक भरमौर डॉक्टर जनक राज की मौजूदगी में कम्पनी प्रबंधकों से मांग की कि हमारे गांव के जितने संसाधन खत्म हुए है उसकी एवज में झड़ौता गांव के प्रत्येक बेरोजगार को नियमित रूप से परियोजना में रोजगार मुहैया करवाया जाए उधर विधायक ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त करवाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और इनकी हर मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
