Bharmour

होली के झडौता गांव में आग लगने से घर जलकर राख लाखों का सामान भी हुआ भस्म ….

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत होली के झड़ौता गांव में वीरवार दोपहर बाद आग लगने से घर जलकर राख हो गया है आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और बताया जा रहा है कि इस घर के जितने भी मालिक हैं वह कांगड़ा में है घटना वीरवार दोपहर बाद की है जब अचानक एक लकड़ी के मकान में आग लग गई स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आज इतनी तेजी से फैली की उस पर काबू नही पाया जा सका लोगों का कहना है कि इस आग में महिला मंडल झड़ौता का सम्मान और घर के मालिकों का लाखों का सामान भी जलकर भस्म हो गया है।