भरमौर की जमीन को खोकर नहीं होने दिया जाएगा परियोजना निर्माण डॉक्टर जनक राज ….
बुधवार को भरमौर और पांगी के विधायक डॉक्टर जनक राज ने भरमौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस मौके पर उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इसके लिए वह लगातार भरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों तथा यहां की जनता के साथ संपर्क साधे हुए हैं उन्होंने बताया कि भरमौर में पावर प्रोजेक्टों का निर्माण यहां की जमीन को खोकर नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि झड़ौता गांव में भूस्खलन की जद में आए लोगों को न्याय दिया जाएगा उनका कहना है कि बड़ी जल्दी भू वैज्ञानिकों की एक टीम यहां भू सर्वेक्षण करेगी और उसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि यह गांव रहने लायक है अथवा नहीं है।
