भरमौर के उलांसा गांव की सलोनी दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफ़ेसर के पद पर नियुक्त ……
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत उलांसा से संबंध रखने वाली सलोनी भारद्वाज की नियुक्ति दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुई है उनकी इस नियुक्ति के बाद जनजातीय क्षेत्र भरमौर में खुशी का माहौल है बता दें कि सलोनी भारद्वाज की प्रारंभिक शिक्षा जय कृष्ण गिरी स्कूल भरमौर और आदर्श आधुनिक पब्लिक स्कूल गरोला में हुई है और उनके पिता हाल ही में चंबा कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी माता एक गृहणी है उन्होंने 10 + एक और दो कि शिक्षा डीएवी कॉलेज कांगड़ा से प्राप्त की है और बीएससी की शिक्षा डिग्री कॉलेज चंबा और एमएससी की शिक्षा उन्होंने हिमाचल विश्वविद्यालय से प्राप्त की है से प्राप्त की है।
