Bharmour

भरमौर की इस पंचायत में पेड़ खींचने की अनोखी परम्परा

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत चन्हौता में शनिवार को हर वर्ष की तरह नाग मन्दिर वणी के प्रांगण में एक अनोखी परम्परा का निर्वहन किया गया हर वर्ष सायर के दिन इसका आयोजन ग्राम पंचायत चन्हौता के वणी नाग मन्दिर में होता है जहां इस पंचायत के दो गांवो के लोग एक पेड़ को अपनी अपनी और खींचते है नाग मन्दिर के पुजारी हरीश चंद्र शास्त्री के अनुसार इस अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन सदियों से होता आया है उनका कहना है कि समुद्र मंथन में जिस तरह देवताओं और असुरों में एक प्रतियोगिता हुई थी बिल्कुल उसी तर्ज पर इस वृक्ष को दो गांवो के लोग अपनी अपनी और खींचते हैं बहरहाल शनिवार को इस अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और स्थानीय लोगों ने इसमें बढ़चढकर भाग लिया।