Bharmour

क्या है चिट्टा भांग की खेती कैसे करवाएगी सरकार जानिये प्रदेश नशा निवारण के संयोजक ओपी शर्मा से

Spread the love

प्रदेश की युवा पीढ़ी को चिट्टे समेत अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने से किस तरह बचाया जाए इसके लिए प्रदेश नशा निवारण बोर्ड ने मुहिम तेज कर दी है इसी कड़ी में बोर्ड के प्रदेश संयोजक ओपी शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गरोला में अध्यापकों के साथ सीधा संवाद किया बता दें कि नशा निवारण बोर्ड हिमाचल प्रदेश के संयोजक ओपी शर्मा आजकल जनजातीय क्षेत्र भरमौर के दौरे पर है और वो क्षेत्र के छत्रराडी,गैहरा और होली सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में वीरवार को इन स्कूलों के बच्चों से संवाद कर चुके है नशा निवारण बोर्ड के प्रदेश संयोजक ओपी शर्मा ने बताया कि शनिवार को डिग्री कॉलेज भरमौर में नशे के दुष्प्रभावों पर बच्चों से संवाद किया जाएगा उन्होंने बताया की कक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं तक के बच्चों को नशा निवारण हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में युवा पीढ़ी को चिट्टे जैसे नशे से दूर रखना एक चुनौती बना हुआ है और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक करना बेहद जरूरी है उन्होंने अध्यापकों से आगर किया कि वो स्कूली बच्चों की हरकतों पर पैनी निगाह रखे ताकि आने वाले खतरे से समय रहते निपटा जा सके।