बंदला और चढ़ी को मिली दो नई सड़कें चढ़ी के प्रधान कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बन्दला पंचायत व चडी पंचायत में आज विधायक द्वारा दो बस योग्य सड़को का शिलान्यास किया गया । कई वर्षों से चली आ रही इन दो पंचायतो के लोगो की मांग आज पूरी हो गयी है । इसके लिए दोनों पंचायत के लोगो ने विधायक का आभार प्रकट किया । तीन करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से बनने बाली सड़क की लंबाई दो किलोमीटर सात सौ मीटर है तथा एक करोड़ 5 लाख की लागत से बनने बाली बन्दला रैन पाणी सड़क की लंबाई 1 किलोमीटर सात सौ मीटर है
इन दोनों सड़को के बनने से दोनों पंचायतो की लगभग 8000 की आबादी को लाभ होगा ,शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला, इन योजनाओं में मुख्यतः शगुन योजना,आयुष्मान योजना ,हिमकेयर योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री योजना,मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना ,सहारा योजना के अलावा किसी भी घर में बेटी पैदा होती है तो उसके नाम पर सरकार की तरफ से 21000 की धनराशि फिक्स डिपॉजिट के माध्यम से जमा होगी तथा 18 साल की आयु होने पर उस बेटी को प्रदान कर दी जाएगी , अपने संबोधन के दौरान विधायक ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा की ये सब योजनाएं वो भी बना सकते थे और लागू कर सकते थे । लेकिन वो सरकार जन विरोधी सरकार थी ,लोगो के प्रति या लोगों की समस्याओं के प्रति उनका कोई रुझान नही होता था ,लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबो की सरकार है ,हर योजना गरीब जनता के हितों को सामने रखकर करती है । और हर योजना को धरातल पर लागू कर आम जनता को लाभ पहुंचाती है । कार्यक्रम के दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ठाकुर सिंह ,जलशक्ति विभाग सुरेश ठाकुर ,विद्युत विभाग तेजू राम ,नायब तहसीलदार धरबाला हंसराज रावत,के अलावा प्रधान बन्दला नीलम ,प्रधान फ़ागड़ी शिवानी, प्रधान दाडवी दिनेश कुमार के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
