भरमौर : उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…
भरमौर : उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित । उपमंडल भरमौर में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2024 बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें श्री नवीन तंवर अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर ज़िला चम्बा हिमाचल प्रदेश ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर ज़िला चम्बा द्वारा उपमंडल भरमौर के समस्त विभागों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मुहिम के तहत उपमंडल भरमौर के वर्ष 2023 मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी रविन्द्र कुमार, लिपिक रीडर शाखा, उपमंडलाधिकारी नागरिक भरमौर, ओमप्रकाश जरियाल, उपमंडल रोजगार कार्यालय भरमौर अवनीश कुमार तहसील कार्यालय भरमौर, विनोद कुमार सी ओ, विशाल चौधरी एस डी ओ HPPWD भरमौर, डॉ. मनोहर लाल HDO, पंकज कुमार HC, पवन कुमार जल शक्ति विभाग एवं अभिनय कुमार JE HPSEB भरमौर का नाम भी इस सूची में शामिल किया गया और मुख्य अतिथि श्री नवीन तंवर अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर ज़िला चम्बा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
