होली में हुआ एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण का आयोजन 200 लोगों को बांटे गए सब्जियों के बीज
सोमवार को पंचायत होली के अंतर्गत अंदरलरग्राम व सुटकर वार्ड में कृषि विज्ञान केंद्र चंबा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर प्रशिक्षण शिविर में वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र चंबा डॉ केहर सिंह जी विशेष तौर पर उपस्थित रहे व किसानों को कृषि से संबंधित वा पुराने कोदरा अनाज उगाने के लिये जागरूक किया गया व 200 से ज्यादा किसानों को मूली का बीज, बीन, गाजर, फराशबीन, धनिया का बीज वितरित किया गया,इस मौके पर प्रधान दुवारा लोगों को श्रम कार्ड, हिमकयर कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड,सहारा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शगुन योजना,बृद्ध पेंसन योजना,सेल्फ हेल्प ग्रुप आधी की जानकारी लोगो को दी गयी,इस मौके पर, सुटकर वार्ड सदस्य निशा देवी,बनून वार्ड सदस्य लेख राज, मंझारन वार्ड सदस्य परोज़ा राम विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
