Tribal

भरमौर में बर्फवारी के बीच तीन किलोमीटर पालकी पर बैठाकर सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला 

Spread the love

भरमौर में बर्फवारी के बीच तीन किलोमीटर पालकी पर बैठाकर सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत जगत के थोकला वार्ड की एक महिला को भारी बर्फबारी के बीच पालकी पर बैठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा है घटना शुक्रवार की है जब भारी बर्फबारी में थोकला निवासी किरण देवी की तबियत बिगड़ी तो ग्रामीणों को उन्हें पालकी पर बैठाकर करीब तीन किलोमीटर का सफर तय कर सड़क तक पहुंचाना पड़ा बता दें कि थोकला गांव विधानसभा क्षेत्र भरमौर के उन्ही पोलिंग बूथों में से एक हैं जिन्होंने सड़क सुविधा न होने पर मंडी संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनावों का वहिष्कार कर दिया था शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच गांव की इस महिला की तबियत बिगड़ी तो ग्रामीणों को उन्हें पालकी पर बैठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा जिसमें भी ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी बहरहाल बीमार महिला को सड़क तक पहुंचाया गया जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा में दाखिल किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।