Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में सरिया महंगा, कितने बढ़े दाम, जानिए

Spread the love

ट्राइबल टुडे

हिमाचल प्रदेश में अब घर बनाना महंगा हो गया है। सरिया के दाम एकदम बढऩे से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। पहले सीमेंट के दाम बढ़े, अब सरिया के रेट 500 से 700 रुपए तक ज्यादा हो गए है। जानकारी के अनुसार बीते कई महीनों से लगातार गिर रहे सरिया के दाम अब बढऩे शुरू हो गए हैं। सरिया की कीमतों में 500-700 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई। डीलरों का कहना है कि सरिए के बाद सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हुई, तो लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। सरिया के दाम अब 6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं।

भवन व अन्य निर्माण करने वाले लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। इससे पहले सरिया के दाम 5700 से 6000 हजार रुपए प्रति क्विंटल थे। अब दो दिन के भीतर ही सरिया के दाम 6200 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। दधोल में सरिया विक्रेता कृष्ण लाल एंड कंपनी के संचालक पवन बरूर ने बताया कि सरिया के दामों में बढ़ोतरी हुई है। ईंट, रेत, बजरी के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं। बढिय़ा क्वालिटी की ईंट का दाम दस रुपए प्रति ईंट तक हो गया है।