Politics

मेजर मनकोटिया उतरे अग्निपथ के विरोध में कहा जरूरत पड़ने पर हम भी उतरेंगे सड़क पर

Spread the love

हिमाचल की राजनीति में अच्छी खासी पैठ रखने वाले और पूर्व सैनिक मेजर विजय। सिंह मनकोटिया ने अग्निपथ योजना का खुलकर विरोध किया है उनका कहना है कि जिस तरह लोहार लोहे को सख्त करने और कुम्हार मिट्टी को बर्तन का रुप देने में वक्त लेते है उसी तरह एक फौजी को भी कठिन प्रशिक्षण देने के बाद युद्ध के लिए तैयार किया जाता है उनका कहना है कि इस योजना से पहले फौजी अपनी पूरी जिन्दगी फौज को देने की लिए घर से निकलता था लेकिन अब नई योजना के बाद वो केवल चार वर्ष फौज में बिताने के मकसद से घर से निकलेगा उन्होंने कहा कि यह बात में किसी राजनीतिक दल की और से नही बल्कि एक पूर्व सैनिक की हैसियत से कह रहा हूं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अच्छी सोच वाले व्यक्ति है लेकिन इस मामले में वो किसकी सलाह पर चल रहे यह बात समझ से परे है उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि इस मामले में वो विरोध कर रहे युवाओं के साथ है और बड़ी जल्दी अगर सरकार ने इस योजना को वापिस नहीं लिया तो विरोध कर रहे युवाओं के मां बाप के साथ साथ पूर्व सैनिक भी सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे इस मामले में वह पूरी तरह युवाओं के साथ है।