भरमौर में भारी बर्फवारी बनी बागवानों के कार्य में बाधा बागीचों के कार्य अधर में लटके
भरमौर में भारी बर्फवारी बनी बागवानों के कार्य में बाधा बागीचों के कार्य अधर में लटके
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में इस बार भारी बर्फबारी के चलते क्षेत्र के बागवानों के कार्य भी प्रभावित हुए है क्षेत्र के बागीचों में एक और जहां तोलियों को बनाने का कार्य अधर में लटका हुआ है तो वहीं दूसरी ओर नए पौधों को लगाने तथा सेब के पौधों की प्रूनिंग भी लटकी हुई है बता दें कि हर वर्ष सर्दियों की महीनों में यहां के बागवान इन सब कार्यों को निपटाते थे लेकिन इस बार भारी बर्फबारी के चलते यहां के बागवानों के यह महत्वपूर्ण कार्य लटके हुए हैं क्षेत्र के गांवो में बर्फबारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक माह से बर्फ की मोटी चादर भरमौर के गांवो को अपने आगोश में समेटे हुए है ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई है जिन्होंने अपने इस बार नया सेब का बागीचा लगाने की योजना बनाई थी भरमौर में हर वर्ष जनवरी और फरवरी माह में नए पौधों को लगाया जाता है लेकिन इस बार जमीन बर्फ में दबी होने के कारण क्षेत्र में किसी भी फलदार पौधों का पौधारोपण नही हो पाया है बहरहाल भरमौर में इस बार बर्फबारी राहत के साथ आफत भी लेकर आई है।
