Bharmour

भरमौर में बर्फवारी का सिलसिला जारी बिजली हुई गुल तो बन्द हुई वाहनों की आवाजाही

Spread the love

भरमौर में बर्फवारी का सिलसिला जारी बिजली हुई गुल तो बन्द हुई वाहनों की आवाजाही

शनिवार रात को जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक बार फिर बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है भरमौर में रविवार सुबह तक करीब छ इंच तक बर्फ गिर चुकी है ताजा बर्फबारी के कारण एक और जहां समूचे भरमौर क्षेत्र में वाहनों के पहिए थम गए है तो वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो चुकी है रविवार सुबह हुई ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है तथा लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर है उधर भरमौर में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद लोगों को जलाने की लकड़ी तथा मवेशियों के लिए चारे की चिन्ता सताने लगी है बता दें कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में कई वर्षों बाद भारी बर्फबारी हुई है जिसके चलते लोगों का सर्दियों का भंडारण बड़ी तेजी से खत्म हुआ है जिसमे जलाने के लिए लकड़ी और मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था प्रमुख है बहरहाल भरमौर में बर्फबारी का सिलसिला बदस्तूर जारी है और भरमौर में एक बार फिर भारी बर्फबारी हो सकती है।