Himachal Pradesh

कोरोना से 9 लोगों की मौत, 7400 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, हिमाचल में कोई केस नहीं

Spread the love

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से नौ और मरीजों की मौत होने से इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 87 हो गई और 269 सक्रिय मामले बढऩे के साथ कुल सक्रिय मामले 7400 हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7131 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोराना संक्रमण से चार, केरल में तीन और राजस्थान और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हो गई है।
राष्ट्रीय राजधानी, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सबसे ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। गत 22 मई को देश में कोराना के मामले सिर्फ 257 सक्रिय थे, जो आज बढक़र 7400 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान 11967 मरीज कोरोना के संक्रमण से से ठीक हो गये हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक सक्रिय मामले गुजरात से 79, कर्नाटक से 132, केरल से 54 और मध्य प्रदेश से 20 मामले सामने आये है और दिल्ली में 42, आंध्र प्रदेश में 15 और महाराष्ट्र में 16 मामले कम हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार संक्रमण के नए उभरते वेरिएंट, विशेष रूप से एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और हाल ही में पहचाने गये एनबी.1.8.1 सबवेरिएंट के कारण हो रहा है। इन वेरिएंट्स की जांच चल रही है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश के 28 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है, जबकि तीन राज्यों मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का अभी कोई सक्रिय मामला नहीं है।