भरमौर में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी
भरमौर में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है जिसके चलते लोगों को एक बार फिर मुसीबतों से दो चार होना पड़ सकता है वहीं खराब मौसम के कारण भरमौर प्रशासन की उस कवायद को भी ब्रेक लग सकता है जिसमें वो पिछले कई दिनों से बिजली, सड़क तथा पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने में जुटा हुआ है बता दें कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अभी भी कई गांव है जहां भारी बर्फबारी के चलते कई मूलभूत सुविधाएं पिछले कई दिनों से बन्द पड़ी है शनिवार शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है जिसके चलते फिर कबायली क्षेत्र के लोगों पर सफेद सुनामी का खतरा बढ़ गया है आपको यह भी बता दें कि भरमौर में हाल ही कई सम्पर्क सड़क मार्ग अभी अभी खुलें हैं जिनके बन्द होने के पूरे आसार है बहरहाल मौसम विभाग ने भरमौर सहित समूचे जिला में येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि शनिवार और रविवार को भारी बर्फबारी की संभावना है।
