Tribal

होली को तहसील बनाए जाने पर संख्यान ने जिया लाल कपूर तथा जयराम ठाकुर का जताया आभार

Spread the love

होली को तहसील बनाए जाने पर संख्यान ने जिया लाल कपूर तथा जयराम ठाकुर का जताया आभार

उपमंडल भरमौर की उपतहसील होली को तहसील बनाने की अधिसूचना जारी होते ही होली क्षेत्र में खुशी का माहौल है बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भरमौर दौरे के दौरान उपतहसील होली का दर्जा बढ़ाकर तहसील करने का ऐलान किया था जिसकी अधिसूचना हाल ही में प्रदेश सरकार ने जारी की है इस अधिसूचना के अनुसार अब उपमंडल भरमौर में दो तहसीलें भरमौर और होली होंगी इस अधिसूचना के अनुसार होली तहसील में कुल 10 पटवार सर्कल आएंगे जिसमें बजोल, घढोह, देओल,होली, तियारी, कुठेड़, सांह, कवारसी, चन्हौता तथा गरोला शामिल रहेंगे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार संख्यान ने उपतहसील होली को तहसील बनाने पर भरमौर पांगी के विधायक जिया लाल कपूर तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है उन्होंने बताया कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने होली क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों की बहुत पुरानी मांग पूरी की है जिसका लाभ भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनावों में जरूर मिलेगा।